नई ताज़गी के साथ दिन की शुरुआत या आराम से दिन का अंत हो, इसके लिए कुछ चीज़ें चाहिए, जो एक स्मूद, बिना रुकावट शॉवर से भी ज़्यादा ज़रूरी हैं। दरअसल एक गर्माहट चाहिए, जो थकावट से भरे शरीर को आराम पहुंचाए या आपके सेंस को स्टिमुलेट करने के लिए हल्के से दबाव बनाए। इस अनुभव का नायक है, आपका शॉवर मिक्सर, जिसके बारे में हम ज़्यादा सोचते नहीं। शॉवर मिक्सर पर पानी का फ्लो निर्भर करता है, लिहाजा यह सही बैलेंस के लिए ज़रूरी है। हम सभी चाहते हैं कि पानी का तापमान और प्रेशर सही रहे, ताकि नहाते हुए ठंडे पानी के छींटों से अचानक शरीर में सिहरन न हो और न ही सिर पर अचानक ज़्यादा गर्म पानी पड़ने से जलने का डर रहे।
इसीलिए सही से चुना गया शॉवर मिक्सर न सिर्फ पानी को रेगुलेट करेगा, बल्कि आपको अधिक आराम देगा, समय की बर्बादी कम करेगा और प्लंबिंग की परेशानी से भी बचाएगा। आपके मॉडर्न बाथरूम को अपग्रेड करना हो या नया बनाना हो मिक्सर का भरोसेमंद होने के लिए क्या ज़रूरी है, यह आपको जानना होगा। इससे नहाने के अनुभव में फर्क महसूस होगा।
कुछ ज़रूरी जानकारियां - शॉवर मिक्सर क्या है?
शॉवर मिक्सर प्लंबिंग का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह गर्म और ठंडे पानी को मिक्स करता है और मनचाहे तापमान पर पानी छोड़ता है। इलेक्ट्रिक शॉवर या पावर शॉवर से अलग, शॉवर मिक्सर पहले से गर्म पानी के स्रोत पर निर्भर करता है। इसीलिए शॉवर मिक्सर उस जगह के लिए अच्छा है, जहाँ अलग वॉटर हीटर या बॉयलर सिस्टम हो।
शॉवर मिक्सर चार तरह के होते हैं:
मैन्युअल मिक्सर: यह एक क्लासिक मॉडल है और उपयोग में आसान है। इसमें ठंडे और गर्म पानी के लिए अलग-अलग कंट्रोल होते हैं।
सिंगल लीवर मिक्सर: इसमें सिर्फ़ एक लीवर होता है। यह पानी का तापमान और प्रवाह दोनों को कंट्रोल करता है।
कंसील्ड/एक्सपोज्ड मिक्सर: आप अपने स्टाइल या डिज़ाइन के अनुसार दीवार के अंदर लगा (छिपा होगा) या बाथरूम के बाहर लगा (दिखेगा) मिक्सर चुन सकते हैं।
इसका मुख्य पार्ट मोटे तौर पर आपकी पसंद, टेस्ट और प्लंबिंग पर आधारित होता है, लेकिन आपको हमेशा परफॉर्मेंस को प्राथमिकता देनी चाहिए।
शॉवर मिक्सर के चुनाव में कुछ खास बातों का ध्यान रखें
पानी के प्रेशर के अनुकूल
कुछ ज़रूरी चीजों में सबसे पहले आपके घर में पानी का प्रेशर देखना होगा। अधिकतर मिक्सर पानी के कम प्रेशर पर बखूबी काम करते हैं। हालांकि प्रेशर कम होने से फ्लो कम हो सकता है। और यदि सही नियंत्रण के बिना ज्यादा प्रेशर हुआ, तो पानी की बरबादी होगी।
एस्को के थर्मोस्टेटिक मिक्सर में प्रेशर-बैलेंसिंग कार्ट्रिज लगा है। इसीलिए जिन घरों में पानी का प्रेशर कम-ज्यादा होता है, वहां भी यह भरोसे से काम करता है। यह बराबर फ्लो और बराबर तापमान सुनिश्चित करता है, ताकि नहाते हुए अचानक परेशानी का सामना न करना पड़े।
डिज़ाइन और खूबसूरती
आधुनिक डिज़ाइन के शॉवर मिक्सर सेट बाथरूम को स्टाइलिश बनाने के साथ-साथ उपयोगिता बढ़ाने का भी काम करते हैं। इसीलिए फ़िनिशिंग पर ध्यान दें, ताकि यह आपके बाथरूम के इंटीरियर के संग जंचें। मिसाल के तौर पर क्रोम जो आमतौर पर भारतीय घरों में पसंद किया जाता है।
एस्को किफायती और आधुनिक डिज़ाइन का तालमेल दर्शाता है। डिज़ाइन में सौम्यता और सादगी के साथ पेश एस्को के मिक्सर नए दौर के बाथरूम थीम में क्या खूब दिखते हैं। बजट बढ़ाए बिना खूबसूरती बढ़ा देते हैं।
इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस करना आसान
इंस्टॉलेशन और मेंटेनेंस को अक्सर अहमियत नहीं दी जाती है, जबकि वर्षों तक काम से संतुष्टि के लिए यह ज़रूरी है। आमतौर पर कंसील्ड की तुलना में वॉल माउंटेड के विकल्पों को इंस्टॉल और सर्विस करना आसान है। हालांकि कंसील्ड लगाने के काम में सफाई दिखती है।
एस्को के प्रोडक्ट्स स्टैंडर्ड फिटिंग डाइमेंशन में डिज़ाइन किए गए हैं ताकि प्लंबर को इंस्टॉलेशन में कोई कठिनाई नहीं हो। एस्को ब्रास कार्ट्रिज और जंग-रोधी फ़िनिश देकर न्यूनतम मेंटेनेंस के साथ लंबे समय का भरोसा सुनिश्चित करता है।
मिक्सर को शॉवरहेड और एक्सेसरीज़ से मैच करना
शॉवर मिक्सर टैप के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उसके लिए उपयुक्त शॉवरहेड के साथ इसे इंस्टॉल करें। ओवरहेड शॉवर को चाहिए अधिक फ्लो रेट वाला मिक्सर जबकि हैंडहेल्ड शॉवर को कुछ ज्यादा नहीं चाहिए। इसीलिए यह सुनिश्चित करें कि आपका मिक्सर सभी एक्सेसरीज़ को सपोर्ट करे, जिन्हें इंस्टॉल करने का प्लान है।
बाथरूम के संपूर्ण शॉवर मिक्सर सेटअप में डायवर्टर, स्पाउट और हैंडहेल्ड यूनिट भी हो सकते हैं। एस्को जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड आपके बाथरूम का स्टाइल और फंक्शन बनाए रखने में कारगर कोऑर्डिनेटेड सेट पेश करते हैं।
सस्टेनेबिलिटी और पानी की बचत
पर्यावरण बचाने के इच्छुक ग्राहक पानी बचाने वाले फीचर्स पर भी विचार करते हैं। कुछ मॉडर्न मिक्सर में एरेटर या रेस्ट्रिक्टर लगे होते हैं। इससे परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं आती और पानी की बचत भी हो जाती है। यह न सिर्फ पानी जैसे अनमोल चीज की सुरक्षा है, बल्कि इससे गर्म पानी की खपत भी कम होगी, तो आपका बिजली बिल कम आएगा।
एस्को के कई मॉडल्स में पानी बचाने के खास फीचर्स हैं। इन्हें चुन कर आप सहूलियत से समझौता किए बिना पर्यावरण की स्वच्छता बढ़ा सकते है।
निर्माण में गुणवत्ता और वारंटी
ठोस बनावट के मिक्सर पर पैसा लगाना समझदारी का काम है। यह देखें कि बॉडी उच्च गुणवत्ता के ब्रास से बनी हो और अंदर के कॉम्पोनेंट जैसे सिरामिक डिस्क कार्ट्रिज को टूट-फूट का खतरा न हो।
उदाहरण के लिए एस्को के मिक्सर लीजिए, जो ठोस मटीरियल से बने हैं और गुणवत्ता की कड़ी जाँच से गुजरे हैं। उनकी नई पेशकश पर वारंटी से आपका मन संतुष्ट रहेगा। यह खास कर भारतीय जलवायु में ज़रूरी है, जिसमें पानी की गुणवत्ता और उपयोग की बारंबारता में काफी अंतर हो सकता है।
सब के बजट में और लंबे समय तक उपयोगी
सबसे सस्ता मिक्सर लेने की इच्छा किसी को भी हो सकती है। लेकिन शुरु में थोड़ा अधिक खर्च कर आप भविष्य में रिपेयर और रिप्लेसमेंट से बच सकते हैं। इसीलिए लंबे समय तक पैसे का मोल मिलने का विचार करें। आपको अधिक टिकाऊ, अधिक सक्षम और अधिक संतोषप्रद प्रोडक्ट मिलेंगे।
एस्को जैक्वार ग्रुप का नामी ब्रांड है। यह कम कीमत पर भरोसेमंद क्वालिटी देने के लिए जाना जाता है। यह उनके लिए एक उपयुक्त समाधान है, जो कम पैसे में अच्छा परफॉर्मेंस चाहते हैं। एस्को प्रोडक्ट रेंज में बेसिक मॉडल से लेकर काफी एडवांस्ड मिक्सर तक सब की ज़रूरतों के अनुसार और सब के बजट में उपलब्ध हैं।
सही शॉवर मिक्सर चुनने का निर्णय सिर्फ़ उपयोगिता नहीं बल्कि बेहतर आराम, सुरक्षा और डिज़ाइन के लिए भी महत्वपूर्ण है। आप पानी का प्रेशर, मिक्सर टाइप, स्टाइल, निर्माण की गुणवत्ता और सक्षमता जैसे फैक्टर्स पर विचार कर लें, तो हर दिन एक जैसा पानी का फ्लो और तापमान मिलेगा। एस्को के बारीक लेकिन असरदार फीचर्स जैसे थर्मास्टैटिक कंट्रोल, जंग प्रतिरोधी क्षमता और स्लीक डिज़ाइन से आप अपने शॉवर अनुभव को अपग्रेड कर सकते हैं। यह भरोसा और सुंदरता दोनों में महसूस करेंगे।
तो अगली बार जब आप टैप खोलेंगे, तो आपको हैरानी कम संतुष्टि ज़्यादा होगी। आखिरकार, एक चुनिंदा मिक्सर महज एक फिक्सचर नहीं है; यह एक आरामदायक अनुभव है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
शॉवर मिक्सर में बराबर पानी आना क्यों ज़रूरी है?
बराबर पानी आना इसीलिए ज़रूरी है, ताकि अचानक गर्म या ठंडा पानी नहीं आए और आप आराम से शॉवर का आनंद लें। यह सुरक्षा और आराम दोनों के लिए ज़रूरी है।
शॉवर मिक्सर कितने प्रकार के होते हैं?
शॉवर मिक्सर के मुख्य प्रकार हैं - मैनुअल मिक्सर, थर्मोस्टैटिक मिक्सर, सिंगल-लीवर मिक्सर और ये एक्सपोज़्ड और कंसील्ड दोनों तरह के डिज़ाइन में उपलब्ध हैं। ये लोगों की अलग-अलग ज़रूरतों और सब की पसंद पूरी करते हैं।
मेरे घर के लिए किस तरह का शॉवर मिक्सर सबसे अच्छा है, यह कैसे जानें?
आप अपने घर के लिए सबसे अच्छा शॉवर मिक्सर लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखें, जैसे पानी का प्रेशर, परिवार की ज़रूरतें और सब की पसंद का स्टाइल और ऐसा मॉडल चुनें जो इनके अनुसार सही हो।
शॉवर मिक्सर खरीदने से पहले क्या जाँचें और परखें?
शॉवर मिक्सर खरीदने से पहले पानी के प्रेशर से उसकी उपयुक्तता, मिक्सर टाइप, निर्माण की गुणवत्ता, इंस्टॉलेशन में आसानी और यह भी देखें कि क्या यह आपके शॉवर फिटिंग के साथ जँचता है।
कंसिस्टेंट फ्लो के लिए शॉवर मिक्सर किस तरह मेंटेन करें?
एकसमान फ्लो के लिए नियमित रूप से मिक्सर के फिल्टर या एरेटर को साफ करें, लाइमस्केल जमा हो तो हटा दें और यह देखें कि लीक या घिस जाने की समस्या तो नहीं।



