समय के साथ बाथरूम का रूप काफी बदल गया है। अब सिर्फ टॉयलेट, बेसिन और शॉवर लगा देना ही काफी नहीं माना जाता। लोग ऐसा बाथरूम चाहते हैं, जो साफ-सुथरा हो, इस्तेमाल में आरामदायक लगे और घर के बाकी हिस्सों से भी मेल खाए।
2026 में हमारा फोकस बाथरूम के लिए बेहतर विकल्प चुनकर जगह की बचत करने पर है। सादा लेआउट, खुले शॉवर एरिया, वॉल-माउंटेड फिटिंग्स, सामान रखने की ज़्यादा जगह और पानी बचाने वाले प्रोडक्ट्स अब मॉडर्न बाथरूम का अहम हिस्सा बन रहे हैं। बाथरूम के मौजूदा ट्रेंड्स पर आई रिपोर्ट्स में भी खूबसूरत रंगों, साफ-सुथरे लेआउट, वॉक-इन शॉवर्स और पानी की बचत पर ज़ोर दिया गया है।
नया बाथरूम बनवाना हो या पुराने में बदलाव करना हो, मॉडर्न बाथरूम डिज़ाइन के ये आइडियाज़ आपको आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं।
1. वॉल-माउंटेड फिटिंग्स से पाएँ साफ-सुथरा लुक
2026 में वॉल-माउंटेड फिटिंग्स का इस्तेमाल सबसे ज़्यादा ट्रेंड में रहा है।
वॉल-हंग टॉयलेट, वॉल-माउंटेड बेसिन और कंसील्ड फिटिंग्स लगाने से बाथरूम भरा-भरा नहीं लगता। फर्श का ज़्यादा हिस्सा खाली दिखाई देता है, जिससे छोटा बाथरूम भी बड़ा दिखने लगता है।
भारतीय घरों में बाथरूम अक्सर छोटे होते हैं, इसलिए यह तरीका खास तौर पर काम आता है। दीवार पर लगी फिटिंग्स से फर्श की सफाई भी आसान हो सकती है, क्योंकि इनके नीचे और आसपास ऐसे तंग कोने कम होते हैं, जहाँ सफाई के लिए पहुँच पाना मुश्किल हो।
सादा बाथरूम डिज़ाइन चाहते हैं, तो ज़्यादा सजावट करने के बजाय फर्श को जितना हो सके खाली रखें। इससे बाथरूम के लुक में काफी फर्क पड़ता है।
2. वॉक-इन शॉवर्स का बढ़ता चलन
बाथरूम का पुराना भरा-भरा स्टाइल अब बदल रहा है। इसकी जगह अब साफ-सुथरे और खुले बाथरूम ने ले ली है।
2026 के मॉडर्न बाथरूम आइडियाज़ में वॉक-इन शॉवर भी लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। इससे नहाने की जगह ज़्यादा खुली और बड़ी लगती है और आप आसानी से इसका इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
काँच का पार्टिशन गीले और सूखे हिस्सों को अलग रख सकता है, वह भी बाथरूम को बंद या तंग दिखाए बिना। जहाँ बाथरूम की बनावट और ड्रेनेज की व्यवस्था अनुकूल हो, वहाँ फ्लोर-लेवल शॉवर एरिया भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
जगह पर्याप्त हो, तो वॉक-इन शॉवर बाथरूम का खास आकर्षण बन सकता है, वह भी बाथरूम को ज़रूरत से ज़्यादा सजावटी बनाए बिना।
3. सिर्फ सफेद और ग्रे नहीं, गर्माहट भरे रंग भी
लंबे समय तक बाथरूम में सफेद, ग्रे और ठंडे एहसास वाले रंगों का चलन रहा है। 2026 में लोग गर्माहट भरे रंगों की ओर ज़्यादा रुख कर रहे हैं।
बेज, सैंड, क्रीम, हल्का भूरा और ऐसे दूसरे गर्माहट भरे न्यूट्रल रंग बाथरूम को आरामदायक बना सकते हैं। ये लकड़ी जैसी फिनिश और पत्थर की सादी बनावट वाली सतहों के साथ भी अच्छे लगते हैं।
इस ट्रेंड को अपनाने के लिए पूरा बाथरूम बदलने की ज़रूरत नहीं है। किसी एक दीवार, फर्श, वैनिटी या कुछ एक्सेसरीज़ में गर्माहट भरे रंग इस्तेमाल करके भी पूरे बाथरूम का माहौल बदला जा सकता है।
सीधी सी बात है, बाथरूम बस आरामदायक हो, न कि ठंडा-ठंडा या क्लिनिकल जैसा दिखे।
4. सामान रखने की सरल और सुविधाजनक जगह
जब बोतलें, तौलिए और रोज़ाना इस्तेमाल होने वाला सामान इधर-उधर पड़ा हो, तो बाथरूम बिखरा हुआ दिखने लगता है।
इसीलिए 2026 के बाथरूम डिज़ाइन के आइडियाज़ में सामान रखने की सही व्यवस्था पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।
अब लोग बाथरूम बन जाने के बाद सामान रखने की जगह नहीं बनाते, बल्कि बाथरूम बनाते वक्त ही इसकी व्यवस्था कर लेते हैं। वैनिटी यूनिट्स, दीवार पर लगी कैबिनेट्स, शेल्फ और दीवार में बने छोटे-छोटे खानों में रोज़ इस्तेमाल होने वाले सामान रखे जा सकते हैं और इससे बाथरूम भी भरा-भरा नहीं लगता।
छोटे बाथरूम में एक छोटी कैबिनेट भी सामान समेटकर जगह को साफ-सुथरा रखने में मदद कर सकती है।
इसका मकसद सिर्फ सामान रखने के लिए जगह बढ़ाना नहीं है। बल्कि सब कुछ व्यवस्थित तरीके से रखकर बाथरूम को खूबसूरत बनाना है।
5. एक-दूसरे से मेल खाती मॉडर्न बाथरूम एक्सेसरीज़
छोटी-छोटी एक्सेसरीज़ भी बाथरूम के लुक को आपकी उम्मीद से बढ़कर बदल सकती हैं।
टॉवल होल्डर, सोप डिस्पेंसर, टॉयलेट पेपर होल्डर, शेल्फ और दूसरी मॉडर्न बाथरूम एक्सेसरीज़ का लुक बाथरूम की मुख्य फिटिंग्स से मेल खाना चाहिए।
कई तरह की फिनिश इस्तेमाल करने के बजाय एक या दो ऐसी फिनिश चुनें, जो आपस में अच्छी लगें। जैसे, फॉसेट, टॉवल होल्डर और सामने दिखने वाली दूसरी फिटिंग्स की फिनिश एक जैसी रखी जा सकती है।
इस तरह बिना पूरा बाथरूम बदले ही उसकी चीज़ें एक-दूसरे से मेल खाती नज़र आती हैं।
6. पानी की बचत करने वाली बाथरूम फिटिंग्स
बाथरूम को मॉडर्न बनाने के लिए सिर्फ उसके लुक पर ध्यान देना काफी नहीं है। बल्कि अब पानी की बचत करने वाले फिटिंग्स को भी अहमियत दी जाती है।
ड्यूल-फ्लश टॉयलेट, पानी की बचत करने वाले टैप्स और शॉवर्स से बेवजह होने वाली पानी की खपत कम की जा सकती है। 2026 में मॉडर्न बाथरूम बनाते वक्त पानी की बचत करने वाले फिटिंग्स का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है और इसकी माँग भी बढ़ी है।
भारतीय घरों में यह बात खास मायने रखती है, क्योंकि बाथरूम की फिटिंग्स रोज़ इस्तेमाल होती हैं और समय के साथ पानी की खपत भी बढ़ सकती है।
नई फिटिंग्स खरीदते समय पानी की बचत करने वाले उनके फीचर्स ज़रूर देखें। सिर्फ मॉडर्न डिज़ाइन देखकर यह न मान लें कि वह प्रोडक्ट पानी भी कम खर्च करेगा।
7. बाथरूम के लिए बेहतर फॉसेट्स और शॉवर्स
फॉसेट्स और शॉवर्स अब बाथरूम की सामान्य फिटिंग्स से बढ़कर हो चुके हैं।
2026 के मॉडर्न बाथरूम डिज़ाइनों में कंसील्ड फॉसेट्स, स्मार्ट कंट्रोल्स और पानी की बचत करने वाले शॉवर सिस्टम शामिल किए जा रहे हैं। कुछ नए सिस्टम से पानी का तापमान और बहाव सही ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है।
लेकिन बाथरूम को मॉडर्न बनाने के लिए जटिल तकनीक अपनाना ज़रूरी नहीं है।
अच्छे डिज़ाइन, सादे आकार और सही फिनिश वाला फॉसेट भी बाथरूम को नया लुक देने के लिए काफी हो सकता है। शॉवर भी फर्क पैदा कर सकता है। इनका साइज़ और प्रकार चुनते समय पानी के दबाव, बाथरूम की जगह और रोज़ की ज़रूरतों का ध्यान रखें।
8. पूरे बाथरूम में एक जैसी फिनिश
सामने दिखाई देने वाली फिटिंग्स का लुक एक जैसा रखकर भी मॉडर्न बाथरूम डिज़ाइन तैयार किया जा सकता है।
फॉसेट के लिए आप जो फिनिश चुनेंगे, बाकि फिटिंग्स और एक्सेसरीज़ में भी आप उसी तरह की मिलती-जुलती फिनिश रख सकते हैं।
इससे बाथरूम बेहतर तरीके से सजा हुआ लग सकता है।
क्रोम कई तरह के डिज़ाइन के साथ मेल खाता है। वहीं, ब्रश्ड और गहरे मेटैलिक फिनिश से बाथरूम को अलग लुक दिया जा सकता है। बस ध्यान रखें कि एक छोटी-सी जगह में बहुत सारी अलग-अलग फिनिश डालने की कोशिश न करें।
9. स्टेटमेंट बेसिन
अब बाथरूम के डिज़ाइन में वॉश बेसिन की भी महत्वपूर्ण भूमिका है।
कई मॉडर्न बाथरूम में बेसिन को सिर्फ ज़रूरत की फिटिंग नहीं, बल्कि सजावट का खास हिस्सा माना जाता है। जैसे, काउंटरटॉप बेसिन के साथ मेल खाती वैनिटी और फॉसेट लगाकर वॉश एरिया को ज़्यादा आकर्षक बनाया जा सकता है।
खास दिखने के लिए स्टेटमेंट बेसिन का आकार अनोखा या रंग चटख होना ज़रूरी नहीं है। सही काउंटर और फिटिंग्स के साथ साधारण गोल या आयताकार बेसिन भी सुंदर लग सकता है।
बाथरूम डिज़ाइन का यह आइडिया छोटे और बड़े, दोनों तरह के घरों में काम आ सकता है। बस बेसिन का साइज़ उपलब्ध जगह के हिसाब से होना चाहिए।
10. रोज़मर्रा के कामों के लिए बेहतर रोशनी
सही रोशनी से बाथरूम का पूरा माहौल बदल सकता है।
अब मॉडर्न बाथरूम में सिर्फ छत की एक तेज़ लाइट पर निर्भर रहने के बजाय अलग-अलग तरह की लाइट्स लगाई जा रही हैं। शीशे के पास अच्छी रोशनी रोज़ के काम आसान बनाती है, जबकि हल्की, मुलायम रोशनी से बाथरूम में सुकून का एहसास होता है।
नए बाथरूम डिज़ाइनों में स्मार्ट लाइटिंग के साथ ऐसी लाइट्स भी इस्तेमाल हो रही हैं, जिनकी रोशनी ज़रूरत के हिसाब से कम या ज़्यादा की जा सके।
इसके लिए महंगी लाइट्स लगवाना ज़रूरी नहीं है। शीशे के पास एक अच्छी लाइट लगाने से भी बाथरूम का इस्तेमाल काफी आसान और आरामदायक हो सकता है।
11. सिर्फ सुंदरता नहीं, आराम भी ज़रूरी
बाथरूम की योजना में अब रोज़ के इस्तेमाल की सुविधा और आराम को खास महत्व मिल रहा है। यह सबसे बड़े बदलावों में से एक है।
तस्वीरों में खूबसूरत दिखने वाला बाथरूम इस्तेमाल में भी आरामदायक हो, यह ज़रूरी नहीं है।
सोचें कि बेसिन कहाँ होगा, टॉयलेट के आसपास कितनी जगह बचेगी और शॉवर के कंट्रोल्स कहाँ होंगे। यह भी देखें कि अंदर आराम से आने-जाने की जगह है या नहीं।
भारतीय घरों में यह खास तौर पर ज़रूरी है, क्योंकि एक ही बाथरूम रोज़ कई लोग इस्तेमाल कर सकते हैं।
अच्छा बाथरूम वही है, जो दिखने में सुंदर हो और रोज़ के काम भी आसान बनाए।
12. डिज़ाइन सादा रखें
शायद 2026 का सबसे उपयोगी ट्रेंड सादगी है।
हर नया ट्रेंड एक ही बाथरूम में अपनाने की ज़रूरत नहीं है। बहुत सारे रंग, अलग-अलग बनावट, फिटिंग्स और एक्सेसरीज़ हों, तो बड़ा बाथरूम भी भरा-भरा लगने लगता है।
इसके बजाय बस कुछ ऐसी चीज़ें चुनें, जो आपके लिए सचमुच ज़रूरी हों।
मिसाल के तौर पर, आप ये चीज़ें रख सकते हैं:
-
वॉल-हंग टॉयलेट
-
सादी वैनिटी और बेसिन
-
वॉक-इन शॉवर
-
आपस में मेल खाती बाथरूम फिटिंग्स
-
गर्माहट देने वाले न्यूट्रल रंगों की टाइल्स
-
सामान रखने की सुविधाजनक जगह
बाथरूम को साफ-सुथरा और मॉडर्न दिखाने के लिए ये चीज़ें काफी हैं। ज़्यादा सजावट की ज़रूरत नहीं।
अपने घर के लिए बाथरूम का सही ट्रेंड कैसे चुनें
नए ट्रेंड्स से आइडियाज़ ज़रूर लें, लेकिन हर फैसला सिर्फ उनके आधार पर न करें।
बदलाव करने से पहले बाथरूम की जगह, परिवार की ज़रूरतें, पानी का दबाव, प्लंबिंग और अपना बजट देखें। जो डिज़ाइन बड़े लग्ज़री बाथरूम के लिए सही है, वह छोटे अपार्टमेंट के बाथरूम में भी ठीक बैठे, यह ज़रूरी नहीं।
भारतीय घरों में खारा पानी, नियमित सफाई और आगे चलकर रखरखाव की ज़रूरतों पर भी ध्यान देना चाहिए। कोई फिटिंग कितनी भी सुंदर क्यों न हो, अगर कुछ महीनों में ही उसकी देखभाल मुश्किल हो जाए, तो वह ज़्यादा काम की नहीं रहती।
सबसे अच्छे मॉडर्न बाथरूम के आइडियाज़ वही हैं, जो बाथरूम को सुंदर बनाने के साथ रोज़मर्रा की ज़िंदगी भी आसान करें।
निष्कर्ष
2026 में बाथरूम के लिए साफ-सुथरे लेआउट, गर्माहट भरे रंग, खुले शॉवर एरिया, वॉल-माउंटेड फिटिंग्स, सामान रखने की सुविधाजनक जगह और पानी बचाने वाली फिटिंग्स पर ध्यान दिया जा रहा है। मकसद सिर्फ महंगा दिखने वाला बाथरूम बनाना नहीं है। ज़्यादा अहम यह है कि वह आरामदायक हो, रोज़ इस्तेमाल में सुविधाजनक लगे और उसकी देखभाल भी आसान हो।
बाथरूम बनवाने की शुरुआत ज़रूरी बातों से करें। पहले देखें कि जगह कितनी है, फिर सही फिटिंग्स चुनें और उसके बाद अपनी पसंद के हिसाब से उसे सजाएँ। सामान रखने की बेहतर व्यवस्था, आपस में मेल खाती फिटिंग्स या नया बेसिन जैसे कुछ बदलाव भी बड़ा फर्क ला सकते हैं।
अगर आप ऐसा बाथरूम चाहते हैं, जो मॉडर्न दिखे और रोज़ के इस्तेमाल में भी सुविधाजनक हो, तो आप ESSCO के बाथरूम प्रोडक्ट्स और फिटिंग्स की रेंज आज़मा सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
2026 में बाथरूम की कौन-सी फिटिंग्स सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हैं?
2026 में वॉल-माउंटेड टॉयलेट, आधुनिक बेसिन, पानी बचाने वाले फॉसेट्स, वॉक-इन शॉवर सेटअप और कंसील्ड फिटिंग्स पर लोगों का ध्यान जा रहा है।
क्या 2026 में भी वॉल-माउंटेड बाथरूम फिटिंग्स का ट्रेंड चल रहा है?
हाँ। मॉडर्न बाथरूम में वॉल-माउंटेड टॉयलेट, बेसिन और दूसरी फिटिंग्स का इस्तेमाल अब भी हो रहा है। इनसे फर्श पर जगह बच सकती है और बाथरूम साफ-सुथरा दिखता है।
बाथरूम फॉसेट्स और शॉवर्स में नया क्या ट्रेंड कर रहा है?
इन दिनों कंसील्ड फॉसेट्स, पानी की बचत करने वाले फिटिंग्स, स्मार्ट कंट्रोल्स और वॉक-इन शॉवर डिज़ाइन का ट्रेंड है। बाथरूम साफ-सुथरा दिखे और आरामदायक भी रहे, इसी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अपने बाथरूम में पानी की बचत कैसे करें?
आप ड्यूल-फ्लश टॉयलेट, पानी की बचत करने वाले टैप्स और शॉवर फिटिंग्स चुन सकते हैं। नया प्रोडक्ट खरीदने से पहले यह भी देखें कि उसमें पानी का बहाव कैसा है और कितने पानी का इस्तेमाल होता है।
भारतीय घरों के लिए कौन-से बाथरूम डिज़ाइन आइडियाज़ बेहतर हैं?
भारतीय घरों में जगह की बचत करने वाले वॉल-माउंटेड फिटिंग्स, सामान रखने की अच्छी व्यवस्था, आसानी से साफ होने वाली फर्श, हवा आने-जाने की सही व्यवस्था और पानी की बचत करने वाले फिटिंग्स काम आती हैं। डिज़ाइन ऐसा हो, जो बाथरूम की जगह और उसे इस्तेमाल करने वालों की ज़रूरतों के हिसाब से सही बैठे।



